ईईएसएल मीटरों की जगह मुफ्त लगेंगे नए स्मार्ट मीटर
अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग ने पूर्व में लगाए गए ईईएसएल स्मार्ट मीटरों को नई स्मार्ट मीटरिंग परियोजना (एएमआईएसपी) के तहत बदलने का अभियान शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार शहर में पहले स्थापित करीब 41 हजार ईईएसएल स्मार्ट मीटरों को जीएमआर कंपनी द्वारा चरणबद्ध तरीके से नए स्मार्ट मीटरों से प्रतिस्थापित किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता (शहर) अंशुमान यादव ने बताया कि अब तक लगभग 17 हजार स्मार्ट मीटर बदले जा चुके हैं, जबकि शेष मीटरों के प्रतिस्थापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से जारी है। उपभोक्ताओं को मीटर बदलवाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि ईईएसएल स्मार्ट मीटरों के स्थान पर नए एएमआईएसपी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का निर्णय नीतिगत स्तर पर लिया गया है। नए मीटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.