फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते युद्ध जैसे हालात और वैश्विक बाजार में अस्थिरता का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। शहर के बाजारों में महंगाई की आहट तेज हो गई है। अमूल और मदर डेयरी द्वारा दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं खाद्य तेल, किराना सामान, पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों तक पर असर पड़ने लगा है। दूसरी ओर ईंधन सप्लाई को लेकर फैली आशंकाओं और सोना-चांदी के लगातार बढ़ते दामों ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों की चिंता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों को देखते हुए लोगों ने पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की है। इसके साथ सोने-चांनी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिससे दामों में अचानक बढ...