ईंधन संकट से शहर के बेहाल कई पेट्रोल पंपों पर है नो स्टॉक
सहरसा, मई 24 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से वाहन चालकों को एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ा। हालांकि कुछ पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध था, लेकिन वहां भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। सबसे अधिक परेशानी चारपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी, जिन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। कई पंपों पर कर्मचारियों ने पेट्रोल खत्म और डीजल उपलब्ध नहीं के बोर्ड लगा दिए थे। यह देखकर बाइक चालक तो दूसरे पंपों की ओर निकल जाते थे, लेकिन कार, ऑटो और छोटे व्यावसायिक वाहनों के चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें तीन से चार पंपों के चक्कर लगाने पड़े, तब जाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.