गोरखपुर, अप्रैल 18 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को कस्बे के अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हो गए, जिससे लोगों को दिनभर ईंधन के लिए भटकना पड़ा। केवल एक पंप पर आपूर्ति जारी रहने के कारण वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के एचपी और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त हो जाने से उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। बलुआ और मछलीगांव क्षेत्र के पंपों पर भी यही स्थिति बनी रही, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज के पंपों का सहारा लेना पड़ा।भारत पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध होने के चलते वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल के लिए हाहाकार, वाहनों का चक्का जाम शुरू लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.