गोंडा, मार्च 27 -- मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। जिले में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है। सुबह होते ही वाहन चालकों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ने लगती है, लेकिन ईंधन न मिलने पर कई बार उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इटियाथोक स्थित कपूर फीलिंग सेंटर पर शुक्रवार की सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल वितरित किया गया। सुबह से ही यहां ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक वितरण होने के बाद ईंधन का स्टॉक समाप्त हो गया। अगली आपूर्ति आने पर ही वितरण फिर से शुरू हो सकेगा। वहीं सदाशिव स्थित मां पटमेश्वरी फीलिंग सेंटर पर ईंधन का स्टॉक उपल...