ईंधन संकट पर प्रधानमंत्री की अपील संवेदनहीन : कांग्रेस
जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परविंदर सिंह ने पेट्रोल-डीजल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन कम इस्तेमाल करने की अपील पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की प्रशासनिक विफलता और संवेदनहीनता बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें हैं, किसान, छात्र और कामकाजी लोग परेशान हैं, जबकि सरकार समाधान के बजाय उपदेश दे रही है। परविंदर सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था प्रभावित होने से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बहाल करने और प्रधानमंत्री से अपील वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- ईरान-इजराइल तनाव के बीच आदित्यपुर में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की चिंता, आदित्यपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.