मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और तनावपूर्ण वैश्विक स्थितियों के बीच एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष संजय बबलू ने आम जनता से घबराने के बजाय संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। संजय बबलू ने कहा कि सरकारी स्तर पर आपूर्ति बाधित होने के संकेतों के बीच सतर्कता जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि घरों में एलपीजी की खपत कम करने के लिए इंडक्शन या इलेक्ट्रिक चूल्हे का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही, होटल और मिठाई दुकानदारों को कोयला या अन्य वैकल्पिक ईंधनों की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है, ताकि व्यवसाय पर प्रतिकूल असर न पड़े।पेट्रोल-डीजल बचाने की कवायदईंधन संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छोटी दूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.