बांदा, मार्च 26 -- बांदा। आयुक्त अजीत कुमार ने जनसामान्य को आश्वस्त किया है कि मंडल के प्रतिष्ठानों में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित है। किसी प्रकार की कमी अथवा बाधा नहीं है। नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का भंडारण न करें। आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। आवश्यकता के अनुसार होम डिलीवरी की व्यवस्था भी संचालित है। इस संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं पर सतत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.