ईंधन में फिर उछाल से परिवहन के साथ बिगड़ेगा घर का बजट
बागपत, मई 21 -- बागपत। तेल कंपनियों ने गत दिवस पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। बागपत में पेट्रोल पर 90 पैसे की बढ़त के बाद नए दाम 98.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल पर 91 पैसे की वृद्धि की गई है। नए दाम 91.76 रुपये लीटर हो गए हैं। 15 मार्च 2024 को हुए संशोधन के समय बागपत में पेट्रोल का दाम 94.42 रुपये प्रति लीटर हो गया था। डीजल का बिक्री रेट 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया था। यह स्तर पूरे 26 महीने कायम रहा। तेल कंपनियों ने इस अवधि में रेट में बदलाव नहीं किया, लेकिन 15 मई 2026 की वृद्धि के बाद फिर से वृद्धि कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि तेल कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए अभी और भी वृद्धि कर सकती हैं। उनके द्वारा बीते चार दिन में पेट्रोल को 3.66 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 3.92 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.