ईंधन बचाने के लिए व्यापारियों ने निकाली पदयात्रा
प्रयागराज, मई 23 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के आह्वान पर शनिवार को मुट्ठीगंज में ईंधन बचाने के लिए पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष सुनील केसरवानी 'सोनू' के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देना था। जिलाध्यक्ष सुनील केसरवानी और प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ईंधन बचाने का आह्वान विदेशी मुद्रा बचाने और महंगाई का बोझ कम करने में रामबाण सिद्ध होगा। पदयात्रा में पद्माकर श्रीवास्तव, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजय अग्रहरि, कृष्णा केसरवानी, विजय सिंह, कमलेश केसरवानी, रजत गुप्ता, शत्रुघ्न जायसवाल, गौरव गुप्ता, अमित, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.