संभल, मई 16 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मोहल्ला कोटगर्वी स्थित नाजिम सैफी के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें हाजी एहतेशाम अहमद ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से डीजल व पेट्रोल का अनावश्यक उपयोग न करने की अपील की। साथ ही सोने-चांदी के आभूषणों की बिना जरूरत खरीदारी से बचने की सलाह देते हुए बचत और जिम्मेदार उपभोग पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष नाजिम सैफी ने स्वगणना कार्य में लगे राज्य कर्मचारियों को सही और पूरी जानकारी देकर सहयोग करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अधिकारियों ने की सोने की ईंट व बिस्किट न खरीदने बेचने की अपील उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही प्रदेश और देश विकास के पथ पर तेजी से आग...