ईंधन बचत को लेकर डीएम की पहल, बिना एस्कॉर्ट वाहन पहुंचे कार्यालय
बांका, मई 14 -- बांका, वरीय संवाददाता। ईंधन संकट की स्थिति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अपील को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बांका के जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला बिना एस्कॉर्ट वाहन के ही कार्यालय पहुंचे। डीएम की इस पहल की जिलेभर में चर्चा रही। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईंधन की बचत सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें तथा सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग करें। साथ ही ऊर्जा संरक्षण को जनहित में प्राथमिकता देने की बात कही। डीएम ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कार्यालय या अन्य स्थान नजदीक हो, तो पैदल अथवा साइकिल का उपयोग करें। यह भी पढ़ें- ईंधन बचत को लेकर डीएम की पहल, बिना एस्कॉर्ट वाहन पहुंचे कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.