ईंधन बचत का संदेश देने साइकिल से कोर्ट पहुंचे न्यायिक अधिकारी
लखनऊ, मई 30 -- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के मार्गदर्शन में शुरू हुए विशेष अभियान के तहत शनिवार को लखनऊ के न्यायिक अधिकारियों ने मिसाल पेश की। ईंधन बचत, वर्तमान पेट्रोल संकट के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में सभी न्यायिक अधिकारियों ने साइकिल से अदालत प्रस्थान किया। शनिवार सुबह नौ बजे डालीबाग स्थित सेशंस हाउस (जनपद न्यायाधीश आवास) से सभी अधिकारी साइकिल पर सवार होकर कचहरी के लिए रवाना हुए। इस अभियान की शुरुआत बीते 22 मई को प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर की थी, जिसके बाद जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में सभी जजों ने हर शनिवार को साइकिल से कोर्ट आने का संकल्प लिया था। यह भी पढ़ें- जज और अधिवक्ता पैदल पहुंचे न्यायालय जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.