ईंधन बचत का संदेश, सांसद भट्ट बस से दिल्ली रवाना
हल्द्वानी, मई 22 -- बृजेन्द्र मेहता हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील को आगे बढ़ाते हुए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार सुबह हल्द्वानी रोडवेज की वाल्वो बस से दिल्ली रवाना हुए। सांसद भट्ट सुबह सात बजे रोडवेज डिपो पहुंचकर बस संख्या यूके-06/पीए-1855 में सवार हुए। उनके साथ निजी सहायक विरेंद्र कुमार ने भी यात्रा की। रोडवेज प्रशासन के अनुसार सांसद और उनके पीए को नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिली, जबकि दो सुरक्षाकर्मियों ने 946 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से टिकट लिया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि सांसद के कार्यक्रम की सूचना गुरुवार शाम मिलने पर चार सीटें आरक्षित कर दी गई थीं। सफर के दौरान सांसद भट्ट रोडवेज की सेवाओं से संतुष्ट नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.