ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की पहल को अधिकारी दे रहे गति
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईंधन बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण की मंशा को जिलास्तर पर अधिकारी गंभीरता से अमल में ला रहे हैं। मंगलवार को सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने एआर कॉपरेटिव नागेन्द्र पाल सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिवाकर त्रिपाठी के साथ शासकीय वाहन से पूलिंग व्यवस्था अपनाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा साझा वाहन व्यवस्था को अपनाकर ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया जा रहा है। सीवीओ ने बताया कि शनिवार को तहसील खैर के संपूर्ण समाधान दिवस और फिर गभाना की शासकीय यात्रा भी उन्होंने पूलिंग व्यवस्था के तहत पूरी की थी। यह भी पढ़ें- अधिकारियों को कार-पूलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देश यह भी पढ़ें- चम्पावत में अधिकारी पैदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.