शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अनोखी पहल की। विधायक घुड़सवारी करते हुए जैतीपुर विकासखंड के ग्राम भरतापुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते संकट तथा पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए यह एक छोटा लेकिन सकारात्मक प्रयास है। उनका कहना था कि ऐसे प्रयास लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करेंगे और ईंधन की बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे।उन्होंने हल्के अंदाज में यह भी लिखा कि "यह सवारी भूसा, चोकर, चना, अनुभव एवं प्रेम से चलती है।" विधायक की यह पहल सोशल मीडिया पर च...