भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को वनस्पति विभाग परिषद की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभाग प्रभारी और परिषद की अध्यक्ष डा. माया ने बताया कि नवीनीकरण ऊर्जा का स्रोत कभी खत्म नहीं होता है। साथ ही हमें किसी दूसरे देश पर आश्रित नहीं रहना होता है। वर्तमान में चल रहे ऊर्जा संकट का भी सामना नवीनीकरण ऊर्जा के बल पर आसानी से किया जा सकता है। बताया कि नवीनीकरण ऊर्जा संबंधी जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महविश बानो प्रथम स्थान पर, काशिफा अंसारी द्वितीय स्थान एवं खुशी चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही वर्तमान समय में पादप संरक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.