सीवान, मार्च 26 -- कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से हॉस्टल प्रशासन लाचार है। विभागीय नियमों के कारण कई जगह घरेलू गैस का उठाव संभव नहीं हो पा रहा है। पड़ताल में यह बात सामने आई कि कुछ निजी और सरकारी छात्रावासों में मेस की व्यवस्था सुचारू न होने के कारण छात्र-छात्राएं हॉस्टल छोड़कर अपने घरों की ओर रुख करने लगे हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई के समय उन्हें धुएं और अधपके भोजन से जूझना पड़ रहा है। कॉलेज हॉस्टलों में स्थिति और भी खराब है। मेस संचालकों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना गैस के वे सैकड़ों छात्रों का भोजन लकड़ी पर तैयार नहीं कर सकते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.