ईंधन के दामों में इजाफा से ढीली होगी जनता की जेब
बांदा, मई 19 -- बांदा। पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के बाद अब इसका असर बाजार में भी दिखने लगा है। फल व सब्जी, खाद्य तेल के दामों में इजाफा हो रहा है। वहीं मकान बनवाने के सपने बुन रहे लोगों के चेहरों पर चिंता दिख रही है। बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारियों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ेगा तो ईंटा, गिट्टी, सीमेंट व बालू के दाम भी बढ़ेंगे। किसी भी दिन इनके नए दाम लागू किए जा सकते हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार को बाजार में महंगाई को लेकर पड़ताल की तो कारोबारियों ने दाम बढ़ने के संकेत दिए। कहा कि माल भाड़ा कभी भी बढ़ सकता है। इससे महंगाई के लिए जनता तैयार रहे। पेट्रोल व डीजल के दामों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 90-90 पैसे का फिर इजाफा किया है। एक सप्ताह में चार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.