रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। पेट्रोल-डीजल की कमी का असर राजधानी के स्कूलों पर भी पड़ने लगा है। स्कूल वाहन संचालन में परेशानी होने लगी है। शहरी क्षेत्र के स्कूलों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में प्रभाव दिख रहा है। स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार हो रहा है। कई स्कूल ऐसे हैं, जो तय समय से पहले गर्मी छुट्टी करने का फैसला ले रहे हैं। कांके क्षेत्र के कई स्कूलों में पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण वाहन संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। स्कूल संचालकों के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर भीड़ के चलते वाहनों को समय पर ईंधन नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में शहर से गांव तक तेल संकट घंटों लाइन में लगने के बावजूद कई बार वाहन खाली लौट रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यदि ईंधन की समस्या बनी रही, तो आने वाले दिन...