ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही किल्लत बढ़ने की आशंका में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़
पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के सभी पेट्रोल पंप पर इंधन लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी है। लोगों को करीब आधा से एक घंटे तक इंजतार करना पड़ रहा है। पेट्रोल के दाम बढ़ने के साथ किल्लत की अफवाहों के बीच लोग बिना आवश्यकता के भी पेट्रोल ले रहे है। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई। कई जगहों पर वाहन चालकों ने जल्दबाजी में टैंक फुल करवाना शुरू कर दिया। कीमत में बढ़ोतरी के कारण लोगों में यह आशंका है कि किल्लत और बढ़ सकती है। पलामू के अन्य शहर व ग्रामीण क्षेत्र में भी पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खूंटी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, घबराहट में खरीदारी बढ़ी मेदिनीनगर शहर के रामप्रताप बासुदेव प्रसाद पेट्रोल पंप पर दिनभर भीड़ लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.