बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में पेट्रो पदार्थ की कालाबाजारी चरम पर है। बिना लाइसेंस के दुकानों पर महंगे दामों में खुलेआम बेचा जा रहा है। बुधवार को कालाबाजारी कर रहे चार लोगों पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश थाना रामगांव में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि ब्लाक महसी के नौतला निवासी इसराइल पुत्र भग्गू जान के पास से प्लास्टिक के 02 जेरीकेन में लगभग 50-50 लीटर एवं एक प्लास्टिक के जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल, कीप एवं आधा लीटर मापकीय मापन यंत्र बरामद किया गया था। मुध्धाचक निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजदेव व नकाही निवासी अमित गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता के पास से नेवादा मोड़ पर चार जरीकेन में लगभग 200 लीटर तेल बरामद किया गया था। नौतला निवासी धीरेन्द्र जायसवाल पुत्र दुःखहरन जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.