नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के दावों को फर्जी करार दे दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के फैक्ट चेक के अनुसार वायरल आदेश में गलत दावा किया जा रहा। सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। दावा किया जा रहा कि पेट्रोल के दाम 10 और डीजल के दाम 12.50 रुपये बढ़ाया गया है। मालूम हो कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि विधान सभा चुनावों के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? केंद्र सरकार ने क्या कहा यह भी पढ़ें- क्रूड ऑयल के दाम 111 डॉलर के पार, पेट्रोल 393 रुपये पर पहुंचा, दुनिया भर में हाहाकार ...