ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय को सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में दिया गया। यहां महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर, प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री अजय गुप्ता, रफी खान, नफीस खान, नदीम खान, पवन गुप्ता, जुबैर खान, बब्बन शाह, सद्दाम खान, अभिषेक कश्यप और सगीर कुरैशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.