ईंट से हमले में घायल शख्स की सात दिन बाद मौत
नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में पड़ोसी के हमले में घायल व्यक्ति ने सात दिन बाद दम तोड़ दिया। 37 वर्षीय राजकुमार की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को विधायक मोहन सिंह बिष्ट के कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश को पहले ही हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। घटना 20 मार्च की रात शिव विहार के प्रेम विहार की गली नंबर-9 में हुई थी। मृतक की पत्नी ज्योति के अनुसार, विवाद के दौरान सुरेश ने दूसरी मंजिल से ईंटों से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बचाव में ज्योति भी चोटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.