मुरादाबाद, मार्च 13 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रूस्तमपुर तिगरी में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गंदा पानी डालने का विरोध करने पर युवक ने एक युवती के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। ग्राम रूस्तमपुर तिगरी निवासी हैप्पी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 मार्च को उसका भाई दीपक घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही नीरज पुत्र करन सिंह ने उसके ऊपर साबुन मिला गंदा पानी डाल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने दीपक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दीपक की बहन संजू बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच श...