बरेली, अप्रैल 20 -- बच्चों के विवाद में आरोपियों ने पांच साल के बच्चे को ईंट से प्रहार करके मरणासन्न कर दिया। उसके पिता से भी मारपीट की। इस मामले में कोतवाली में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट लिखाई गई है। आजमनगर में रहने वाली हिना ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे बच्चों में हुए झगड़े को लेकर पड़ोस में रहने वाले अरमान, अमान व अयान ने उनके पांच वर्षीय बेटे अनस के सिर में ईंट मार दी। इससे उनका बेटा गंभीर घायल होकर मरणासन्न हो गया। जब वह और उनके पति मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ हॉकी से मारपीट की। साथ ही चाकू निकालकर उनके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.