आदित्यपुर, जून 29 -- चांडिल। चांडिल से जमशेदपुर जाने के क्रम में हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए, जबकि उनकी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। इस मामले को लेकर चांडिल थाने में मामला दर्ज की गई है। बता दें कि शनिवार की देर शाम अजहर अपने एक साथी के साथ अपने कार से जरियाडीह से मानगो स्थित अपना घर लौट रहा था। उसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर कार के सामने आ गई जिसे बचाने के क्रम में सामने से जा रहे एक ईंट से भरे 407 वाहन के पीछे से टकरा गया। इस दुर्घटना में अजहर और उसके साथी को चोट लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...