ईंट से जानलेवा हमला कर महिला का सिर फोड़ा
बरेली, मई 31 -- पुत्रवधु ने अपने मायके वालों के साथ सास के सिर पर ईंट से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पांच आरोपियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी की जमुना देवी ने पुलिस को बताया कि 22 मई की शाम पुत्रवधु पिंकी, उसकी बहन माला, शकुंतला, भारती और दन्नी उनके बेटे राजेश की शादी को लेकर गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटकर जान से मारने की नीयत से गला दबाया और सिर में ईंट से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में महिला व बुजुर्ग पर हमला, चार नामजद इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.