ईंट लोड ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक-परिचालक घायल
उन्नाव, मार्च 28 -- चकलवंशी। संवाददाता माखी थानाक्षेत्र के मियागंज मार्ग पर मेथीटीकुर नहर पुल के पास पिकअप डाला व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप डाला के चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में ट्रक सड़क के नीचे उतर गया तो चालक छोड़ कर मौके से भाग निकला।जनपद सीतापुर के मिश्रिख निवासी पिकअप चालक महेंद्र कुमार कानपुर से सामान लाद कर गांव निवासी परिचालक आकाश के साथ शनिवार भोर पहर जा रहे थे। माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी मियागंज मार्ग पर मेथीटीकुर नहर पुल के पास पहुंचे थे, तभी सामने से ईंट लाद कर आ रहे ट्रक चालक ने ओवर टेक के दौरान टक्कर मार दी। इससे पिकअप के चालक व परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.