गोरखपुर, अप्रैल 13 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम पचौरी में ईंट ले जाने की बात को लेकर दो सगे भाइयों को मार पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। पीड़ित हरेंद्र यादव, निवासी ग्राम पचौरी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 12 अप्रैल की सुबह 9 बजे ईंट ले जाने की बात को लेकर खुन्नस खाये गांव के ही विद्यावती देवी पत्नी जितेन्द्र यादव, आंचल यादव, खुशी यादव तथा जितेन्द्र उर्फ मुन्नू यादव पुत्र लाला यादव ने मिलकर उसे और उसके भाई पुष्पेंद्र यादव को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.