बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। फतेहपुर थाना के अहमदपुर गांव में घर की ईंट उठा कर ले जाने का विरोध कर रही युवती को विपक्षी ने पीट दिया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अहमदपुर गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र श्रीचन्द्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी भतीजी अर्चना वर्मा पुत्री स्व. राहुल कुमार गांव के अन्दर स्थित अपने पुराने मकान की तरफ पहुंची तो देखा पड़ोसी अमित कुमार मकान की ईटें ले जा रहा था। अर्चना ने इसका विरोध किया तो विपक्षी राकेश कुमार, अशोक कुमार, ललित व अमित ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जब गांव वाले इक्ट्ठा हो गए तो विपक्षी गन्दी गन्दी गालियां व जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.