उरई, अप्रैल 5 -- आटा। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बीती रात कानपुर से आ रही मालगाड़ी के सामने आटा रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति हाथ में ईंट लेकर रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। यह देख लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोका। इससे हादसा टल गया। इससे करीब आधा घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। फाटक बंद होने से वाहनों की लाइन लग गई। जब तक आटा पुलिस पहुंची, युवक वहां से भाग निकला। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव का कहना है कि छानबीन चल रही है। हालांकि गेटमैन से जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि युवक मानसिक रोगी है। फाटक के पास काफी देर से घूम रहा था। फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.