जौनपुर, जनवरी 25 -- गौराबादशाहपुर। जौनपुर आजमगढ़ हाईवे के गौराबादशाहपुर बाईपास पर पिलखुआ मोड़ के पास शनिवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टैक्टर पर बैठे चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जनपद कर बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा निवासी करिया महुजा से ईंट लेकर पिलखुआ गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बाईपास के पास मोड़ पर घुमा तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसपर बैठे अर्जुन, सीमा, अखिलेश और चालक करिया घायल हो गया। हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने शनिवार को हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर कौवापार चौराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया ...