लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- जेबीगंज, संवाददाता। भट्ठे से ईंट लेकर जा रही टेक्टर ट्राली को पीछे से एक ट्रक ने साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली गहरी खाई में जाकर पलट गई। वही हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह की है। पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जंगबहादुरगंज में बन्दराहा मार्ग के भट्ठे से ईंट लेकर पनई चौराहे की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक ने उस समय टक्कर मार दी, जब वह जेबीगंज बाईपास के चौराहे पर पहुचने ही वाला था। टक्कर मारने के बाद ईंट से भरी टेक्टर ट्राली 10 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई। जिसमें पास गांव भरतपुर निवासी ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय अबीर पुत्र कल्लू, बददापुर गांव का रहने बाल मजदूर मोनू पुत्र नरवीर घायल हो गया। बताया जा रहा है बददापुर गांव के दो अन्य लोग भी सवार थे जो बाल बाल बच गए। ट्रैक्टर क...