मथुरा, मार्च 22 -- एक बार फिर ईंट से भरा ट्रैक्टर ट्राली काल बन कर सड़क पर दौड़ा। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस व प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र में ईंट से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर लगाम नहीं लग पा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली क्षेत्र में सड़क हादसे का सबब बने हुए हैं। रविवार को एक युवक बाइक लेकर मांट-पानीगांव रोड पर खंडखेडा के समीप होकर जा रहा था, तभी अनियंत्रित ईट की ट्रोली लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्करा मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक का शरीर हिस्सों में बंट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची लोगों की भीड़ ने मृत...