ईंट लदे ट्रैक्टर से दबकर कोरबा समुदाय के मजदूर की मौत
पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में रविवार की शाम में ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिला रामकंडा थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव निवासी 22 वर्षीय कमल कोरवा के रूप में की गई है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया में जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कमल कोरवा कुदागा कला स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। घटना के समय वह ईंट भट्ठा संचालक कलाम मियां के ट्रैक्टर पर ईंट लादकर साइड में गिराने जा रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.