ईंट लदे ट्रैक्टर बने मुसीबत,टूटा पीपा पुल
फतेहपुर, मार्च 23 -- जाफरगंज। ट्रैक्टर चालकों की मनमानी का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के बारा-गलौली यमुना घाट पर पर ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों का आवागमन जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बंद न होने के कारण एक बार फिर से पीपा पुल के पीपे टूट जाने के कारण आम आदमी का आवागमन बंद हो गया। जिससे बांदा सहित दोआबा के लोगो का आवागमन 24 घंटे से ठप पड़ा है। दोआबा को बांदा जिले से जोड़ने वाले यमुना घाट पर पीपे का पुल आम आदमी को राहत पहुंचाए जाने के लिए बनाया गया था। लेकिन इसमें से होकर बड़ी तादात में ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन किया जाता है। क्षमता से अधिक भार पुल से निकलने के कारण यहां से आवागमन करने वाले लोगो को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताते हैं कि ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का संचालन होने के कारण रविवार की रात पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.