ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार किशोर को कुचला, मौत
मधुबनी, मई 16 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी । बेनीपट्टी-हरलाखी मुख्य पथ पर चहुटा मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे ईंट लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिरौल नवटोली गांव के मोहम्मद नुरूल के इकलौते पुत्र मोहम्मद मुस्तफा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- घायल किशोर ने पटना में दम तोड़ा, सड़क जामपरिजनों के अनुसार परिजनों के अनुसार, मुस्तफा शनिवार सुबह तिसियाही से बाइक पर गैस सिलेंडर भरवाकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान चहुटा मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुस्तफा ने मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.