ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार मजदूरों की दबकर मौत
लखनऊ, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस की सुबह सुलतानपुर हाईवे पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से चालक समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर-ट्राली की जोड़ने वाली हिच पिन टूटने के कारण हुआ। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घंटे भर रेस्क्यू कर ट्राली ईंट के नीचे दबे मजदूरों को निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक हादसे में मरने वालों की पहचान पीतांबर रावत (35) निवासी बाराबंकी अचकामऊ, बलराम (27) सरायनदर गांव, संदीप रावत (25) और पवन रावत (25) के रूप में हुई। पीतांबर ट्रैक्टर चालक था। वह शनिवार तड़के पांच बजे अचकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट-भट्ठे से ट्राली में ईंट लादकर उतारने जा रहा था। पीतांबर ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि बलराम, संदीप और पवन ट्राली पर लदी ईंट के ऊपर बैठे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.