हाजीपुर, मार्च 22 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र राघोपुर और बिदुपुर के बीच लाइफ लाइन के रूप में बनाए गए पीपा पुल पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के जिमेदारी घाट के समीप शनिवार की सुबह एक ईंट लदा ट्रैक्टर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के ड्राइवर की नदी में ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। ट्रैक्टर पर लदी ईंट भी नदी में गिर गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पर बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष रवि प्रकाश और सीओ राजीव रंजन चौधरी दलबल के साथ वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देसरी गाजीपुर इलाके से ईंट लदा ट्रैक्टर पीपा पुल होते हुए राघोपुर की ओर जा रहा था। लोगों ने बताया कि यह ट्रैक्ट...