मऊ, दिसम्बर 28 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में शुक्रवार की शाम एक पुरानी ईंट-मिट्टी से बनी दीवार अचानक गिर पड़ी। पास में खेल रही दो बच्चियां मलबे में दबकर घायल हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बच्चियों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में शुक्रवार की शाम सहादुर राम पुत्र रमपत के मकान की पुरानी ईट-मिट्टी से बनी दीवाल अचानक गिर पड़ी। जहां खड़ी पांच वर्षीय कृति पुत्री अमलेश और तीन वर्षीय समृद्धि पुत्री रामकेश मलवे में दब गई। जिसे देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में दीवाल के मलवे को किसी तरह हटा कर दोनों मासूम बच्चियों को बाहर निकाला। जिन्हें चिरैयाकोट बाजार के एक नीजि हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों बच्चियों का उपचार चल रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.