हाथरस, मई 17 -- ईंट मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार -(A) - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमनागढ़ी का मामलाहाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने ईंट मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को रविवार को मथुरा बरेली हाईवे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।25 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना हाथरस गेट में तहरीर के माध्यम से कहा कि 16 मार्च को बाइक सवार तीन आरोपियों ने बस ड्राइवर व कंडक्टर पर हमला कर दिया। मौके पर लोगों की भीड लग गयी। आरोपियों ने ड्राइवर के पास खडे युवक पर ईंट से हमला कर दिया । इससे वह घायल हो गय था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को मथुरा बरेली हाईवे...