बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के कल्पीपारा स्थित एक ईंट भठ्ठे पर अपनी झोपड़ी में सो रहे पति पत्नी को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दम्पत्ति को आनन फानन में मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दम्पत्ति को बचाने की भरसक कोशिश की। सोमवार भोर में दम्पत्ति ने आखिरी सांसे ली। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। मोतीपुर थाने के सोंगवा के पड़रिया गांव निवासी सुनील कुमार (27) पुत्र गोरखनाथ अपने पिता व पत्नी सुनीता (24) के साथ दरगाह थाने के कल्पीपारा स्थित एक ईंट भठ्ठे पर पथाई का काम करते थे। रविवार रात सुनील व उसकी पत्नी सुनीता अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- परिजन करा रहे थे झाड़फूंक, सर्पदंश से बालक की मौत रविवार रात लगभग 12 बजे विषैले सर्प ने सुनील के गले पर डंसा। जिस पर सुनील ने सर्प को हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.