ईंट भठ्ठा की दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला मजदूर को मौत
मिर्जापुर, मई 22 -- मझवा, मिर्जापुर l कछवा थाना क्षेत्र महामलपुर में शुक्रवार को ईंट भट्ठा का दीवार भरभरा कर गिर गया l जिसके मलबे के नीचे दब कर 40 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई l पुलिस ने महिला मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है l महामलपुर निवासी 44 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम गढ़ौली स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी l सुनीता भठ्ठे के चक्कर में से ईट निकाल रही थी, तभी अचानक भठ्ठे का दीवार (चक्कर) सुनीता के उपर गिर गया l जिसके नीचे वह दब गई l भठ्ठा पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा लें गए l जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया l सुनीता तीन बच्चों की मां है l पति की मौत के बाद बच्चों का भरण पोषण करने के लिए ईट भठ्ठे पर मजदूरी करती थी l सुनीता की मौत के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.