फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- ईंट भट्ठों पर लगा स्वास्थ्य शिविर, श्रमिकों की हुई जांच कायमगंज, संवाददाताशासन के निर्देश पर श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरोग्य मेला का आगाज हो गया है। यह आगामी 5 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें ईंट भट्ठों पर जाकर श्रमिकों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच कर रही हैं और उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं। विभाग द्वारा अब तक तीन ईंट भट्ठा पर आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया है। शिविर में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया और जांच के बाद परामर्श लिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ईंट भट्ठों के बाद अब उन तंबाकू गोदामों में भी कैंप आयोजित किए जाएंगे जहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक काम करते हैं।...