आरा, मार्च 10 -- आरा। डीडीसी गुंजन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान डीडीसी ने निर्माण श्रमिकों एवं मनरेगा श्रमिकों के निबंधन को लेकर विशेष शिविर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (संशोधित 2024) के तहत महादलित टोलों में स्वाभाविक और दुर्घटना मृत्यु के मामलों में आश्रितों को लाभ प्रदान करने के संबंध में विशेष रूप से निर्देशित दिया। इसके अतिरिक्त जिले में ईंट-भट्टों में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। निबंधन कार्य को प्रभावी बनाने को लेकर डीडीसी ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों जैसे भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और ग्रामीण कार्य विभागों से संपर...