बरेली, अप्रैल 29 -- शीशगढ़, संवाददाता। क्षेत्र में ज्यादातर ईंट भट्ठों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन कर कार्बन ब्लैक जैसे खतरनाक पदार्थों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे किसानों की फसले बर्बाद हो रही है और शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। गांव बूची निवासी नन्हे खा, अल्ताफ खा, इस्लाम, सद्दाम, नन्हे, रामपाल, मान खा, सहित तमाम किसानों ने डीएम व मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। लेकिन पर्यावरण विभाग के अधिकारीयों ने कार्रवाई के बजाय भट्टे वालों को खानापूर्ति के लिए नोटिस देकर मामले को शांत कर दिया।यह पदार्थ जीवाश्म ईंधन, जैव ईंधन और बायोमास के अधूरे दहन से उत्पन्न होता है। जो जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसीलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्बन उत्सर्जन रोकने के ...