चंदौली, मार्च 28 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों और व्यवसायियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर गेहूं की फसल जो इस समय कटाई के करीब है। आंधी और पानी के कारण जमीन पर गिर गई। जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के किसान सतीश सिह, नगीना सिह ने बताया कि उन्होंने फसल तैयार करने में काफी मेहनत और लागत लगाई थी। लेकिन अचानक आए इस मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं आंधी और बारिश का असर ईंट भट्ठा कारोबार पर भी पड़ा है। तेज हवाओं और पानी के कारण भट्ठों पर तैयार की गई कच्ची ईंटें खराब हो गईं। जिससे भट्ठा मालिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कई स्थानों पर ई...