ईंट-भट्ठे में छापा मारकर पुलिस ने छह जुआरी पकड़े
कौशाम्बी, जून 30 -- संदीपनघाट थाना में तैनात एसआई सुरेंद्र कुमार सोमवार शाम गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि क्यामउद्दीनपुर ईंट-भट्ठे पर जुआरियों की फड़ बैठी है। पुलिस ने भट्ठे की घेराबंदी करके छापा मार दिया। मौके से छह जुआरियों को दबोच लिया। ताश के 52 पत्ते व फड़ से पैसा भी बरामद किया। जुआरियों ने अपनी पहचान सौरभ कुमार निवासी उमरपुर, सुमित केसरवानी निवासी पल्हाना, शादाब निवासी पूरामुफ्ती, रवींद्र नाथ निवासी क्यामउद्दीनपुर, मिथलेश निवासी क्यामउद्दीनपुर और प्रदीप कुमार निवासी मोहिद्दीनपुर के रूप में दी। सभी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.